फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर भवन में ही डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर भवन में ही डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने की तैयारी
विज्ञापन

पलवल। जिला क्षय रोग विभाग के लिए आई डिजिटल एक्सरे मशीन पिछले तीन माह से अस्पताल में धूल फांक रही है। मशीन स्थापित करने के उचित स्थान नहीं मिलने की वजह से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। अब मशीन को पुराने जर्जर घोषित हो चुके भवन में ही लगाने की तैयारी की जा रही है। इस भवन में पहले से ही स्टाफ जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर है। अब मरीजों को भी खतरे में डाला जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, 2014 में 100 बेड के नए अस्पताल भवन का शुभारंभ हुआ था। सिविल सर्जन कार्यालय, क्षय रोग विभाग, जिला औषधि नियंत्रण विभाग आदि को छोड़कर सभी को नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया था। पुराने भवन की छत में पूरी तरह सीलन आई हुई है, आए दिन प्लास्टर नीचे गिरता रहता है। इस भवन में चलने वाले क्षय रोग विभाग में मरीजों की जांच के लिए बीते मई में करीब 6 लाख रुपये कीमत की डिजिटल एक्सरे मशीन मंगाई गई थी। यह मशीन फेफड़ों के संबंधित सभी प्रकार की जांच कर सकती है। जिला अस्पताल के नए भवन में डिजिटल एक्सरे मशीन उपलब्ध है, परंतु अन्य मरीजों के संक्रमित होने के खतरे को देखते हुए टीबी मरीजों को वहां भेजा नहीं जा सकता है। क्षय रोग विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. राहुल ने बताया कि डिजिटल एक्सरे मशीन के लिए एक बड़ा कमरा होना चाहिए, ताकि एक-दूसरे के संपर्क में आए बिना जांच की जा सके। एक्सपोजर रूम पूरी तरह से सील्ड और एयर कंडीशनर होना चाहिए। उसकी दीवारों पर खास तरह का मैटेरियल लगता है, जिससे कि किरणें बाहर नहीं निकलें। वहीं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रेखा सिंह का कहना है कि अलग से कोई व्यवस्था नहीं होने की वजह से पुराने भवन के ही एक कमरे को मशीन लगाने के लिए जगह चिह्नित की गई है। कमरे की मरम्मत कराकर जल्द ही मशीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें