फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 18 सितंबर को लगेगी ई-लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 18 सितंबर को लगेगी ई-लोक अदालत
विज्ञापन

पलवल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 18 सितंबर दिन शुक्रवार को डिजिटल प्लेटफार्म पर आधारित ई-लोक अदालत आयोजित की जाएगी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव पीयूष शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के साथ-साथ समाज के हर जरूरतमंद के लिए प्रभावी कानूनी सहायता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में ऑनलाइन वेबिनार, वीडियो कॉन्फ्रेंस, व्हाट्स ऐप, फेसबुक, यूट्यूब आदि के माध्यम से सभी गतिविधियों को पूर्ण करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले ई-लोक अदालत 29 अगस्त को आयोजित होनी थी, लेकिन 27 अगस्त को हाईकोर्ट के शनिवार को कार्यबंदी के आदेश के बाद इसे स्थगित कर दिया गया। अब ई-लोक अदालत जिला व तालुका स्तर पर आगामी 18 सितंबर को आयोजित होगी। ज्यादा से ज्यादा मामले निपटाने पर जोर दिया जा रहा है। ई-लोक अदालत के लिए पक्षकारों और संबंधित लोगों को व्हाट्स ऐप ग्रुप व अन्य डिजिटल माध्यमों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें