फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदपुरी टोल के विरोध में जन आंदोलन की तैयारी, गांवों में जाकर पूर्व मंत्री और विधायकों ने की मुहिम से जुड़ने की अपील

विज्ञापन
गदपुरी में टोल के विरोध में ग्रामीणों से जनसंपर्क करते पूर्व मंत्री करण दलाल व पूर्व विधायक टेकच? - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। फरीदाबाद-पलवल के बीच बनाए जा रहे गदपुरी टोल प्लाजा को शुरू करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एक जून की तिथि सुनिश्चित कर दी गई, लेकिन विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता खासकर पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा तथा रघुवीर सिंह तेवतिया टोल के विरोध में जन आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के साथ मिलकर इन दोनों पूर्व विधायकों ने गांवों में जाकर लोगों को इस मुहिम से जोड़ने लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। लोगों को जोड़ने के साथ ही जिला पलवल व फरीदाबाद के वकीलों से भी उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने के लिए कागज तैयार करवाए जा रहे हैं। वहीं, जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत टोल लगाने संबंधित नियमों की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

गदपुरी में लगाए गए टोल बैरियर को लेकर पलवल और फरीदाबाद के लोगों में खासा रोष है। इसे लेकर 14 अप्रैल को एक महापंचायत भी हो चुकी है, जिसे देखते हुए राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा टोल को 15 अप्रैल से शुरू करने की तिथि में बदलाव करते हुए एक मई कर दिया गया था। बाद में फिर से 30 अप्रैल को महापंचायत रखने के निर्णय को देखते हुए टोल शुरू करने की तिथि अब एक जून कर दी गई है। जहां राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पलवल और फरीदाबाद के लोगों खासकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और पूर्व विधायकों के रुख को देख रहा है, वहीं पूर्व विधायक इस टोल को हटवाने के लिए संघर्ष करने के साथ-साथ कानूनी प्रक्रिया भी शुरू करने में जुटे हैं। इसके लिए स्थानीय वकीलों के साथ-साथ उच्च व सुप्रीम न्यायालय के वरिष्ठ वकीलों से भी कानूनी राय ली जा रही है। साथ ही एनएचएआई के नियमों को भी देखा जा रहा है।
इसी के कारण पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के नेतृत्व में पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा तथा रघुवीर सिंह तेवतिया गांव गदपुरी में लोगों से मिले। सभी समाजों के वरिष्ठ लोगों से मिलकर इस पर चर्चा की तथा टोल को हटवाने के लिए संघर्ष में सहयोग करने की अपील भी की। गदपुरी के लोगों से कहा कि गया कि टोल गदपुरी में लगा है। ऐसे में पलवल और फरीदाबाद के लोगों में सबसे बड़ा अहम योगदान इस विरोध संघर्ष अभियान में पृथला, गदपुरी व आसपास के लोगों का रहेगा। गदपुरी, पृथला सहित आसपास के लोगों को ज्यादा आना होगा। पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि जिस तरह से अवैध रूप से यह टोल लगाया गया है, उसे चालू नहीं होने दिया जाएगा। समय बेशक लग जाए, लेकिन इस टोल को हटवाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें