फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर आरोपियों ने किया हमला, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। उटावड़ थाना क्षेत्र के रनियाला खुर्द में वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर आरोपियों ने हमला कर अभद्र व्यवहार किया। एक महिला कांस्टेबल सहित दो पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। हालांकि, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, एक युवती मौके से फरार हो गई। आरोपियों की पहचान शेर मोहम्मद, अंसिद और संजीदा के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रनियाला खुर्द निवासी एक युवती और उसके परिजनों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। इसमें आरोपी वांछित थे। इनको गिरफ्तार करने के लिए उटावड थाना पुलिस की टीम ने दबिश दी। आरोपियों ने घर के दरवाजे बंद कर पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया तथा शेर मोहम्मद ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसी बीच एक युवती मौके से फरार हो गई। पुलिस ने शेर मोहम्मद, अंसिद और संजीदा उर्फ साजिदा को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें