फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन ने किसान आंदोलन को लेकर की किलेबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
-बॉर्डर पर भारी मात्रा में पुलिस दल तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच के फैसले के बाद पुलिस ने यूपी सीमा से जोड़ने वाले रास्तों पर पूरी तरह नाकाबंदी कर दी है। गांव करमन स्थित यूपी हरियाणा बॉर्डर पर किलेबंदी कर, बैरिकेडिंग समेत अन्य बैरियर लगाकर सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। डीएसपी व थाना प्रभारी के नेतृत्व दो कंपनियां तैनात की हुई हैं। पुलिस प्रशासन किसान संगठनों को दिल्ली कूच नहीं करने देने के इरादे से तैयारी कर चुका है। नेशनल हाईवे 19 पर उत्तर प्रदेश की सीमा में यूपी पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है, जबकि डीएसपी कुलदीप सिंह की थाना प्रभारी उमर मोहम्मद ने हरियाणा की सीमा में भारी पुलिस दल के साथ नाकाबंदी कर दी है।
नाका बनाने के लिए पुलिस द्वारा बैरिकेड, अधिक संख्या में पत्थर मंगवाए गए हैं। हाईवे पर दिल्ली की ओर जाने से किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन मशीन, वज्र वाहन, क्रेन गाड़ी हाईवे पर तैनात की हुई है। इनके अलावा करीब फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस भी मौके पर खड़ी की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन दोनों तरफ हाईवे पर दस फुट की ऊंचाई वाले कंटेनर ,कांटेदार तार,कील ,रस्सा सहित विभिन्न प्रकार के सामान तैयार किए हुए है। पुलिस लगातार किसानों के आने के अंदेशे को लेकर यूपी पुलिस से संपर्क बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी की तरफ से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है

बॉर्डर पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस प्रशासन यूपी की तरफ से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की लगातार चेकिंग में जुटा हुआ है। वाहनों में दो से अधिक बैठे हुए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अंशु सिंगला सहित प्रशासनिक अधिकारी लगातार बॉर्डर को चेक कर रहे हैं। डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरे सतर्क मोड पर है। प्रशासन की तरफ से धारा 144 लगाई हुई है। उन्होंने किसान संगठन से अपील करते हुए कहा कि किसान कानून का उल्लंघन न करें। पुलिस किसान संगठन से जुड़े हुए लोगों की जानकारी लेकर उनकी गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें