फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बसों को परमिट लागू करने पर किया प्रदर्शन 

Thu, 23 Mar 2017 11:33 PM IST
palwal
विज्ञापन
-विरोध प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  हरियाणा रोडवेज बस डिपो के परिसर में हरियाणा कर्मचारी महासंघ व सर्व कर्मचारी महासंघ से संबंधित कर्मचारियों ने दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता डिपो प्रधान बिजेंद्र रावत व गंगाराम सौरोत ने किया, जबकि मंच संचालन रामवीर सौरोत व हुकम सिंह ने किया। कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन प्राइवेट रूट पर बस परमिट देने के विरोध में किया।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि हरियाणा  की परिवहन नीति में बदलाव करते हुए निजी बस मालिकों को बस परमिट जारी किए हैं, जिनके कारण कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। निजी बस परमिट लागू होने से आम जनता को भारी नुकसान होगा, जबकि हरियाणा रोडवेज की बस का समय निश्चित होता है और वह समय पर ही चलती है।

इसलिए हमारी यूनियनों ने सरकार से समय-समय पर वार्ता की हुई, लेकिन इसके बावजूद भी निजी बस परमिट लागू किए हैं। वहीं प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि समय रहते प्राइवेट बस परमिट कैंसिल नही किए गए तो आगामी आने वाले समय में संगठन निर्णायक फैसला लेते हुए सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई की जाएगी। इस अवसर पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ से महेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण तंवर, महिपाल सहरावत, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रमेशचंद सौरोत, सहजाद खान, प्रदेश सचिव जितेंद्र धनखड़ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें