फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी और कीचड़ युक्त सड़कों को गुजरने को मजबूर लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। नगर परिषद क्षेत्र में पिछले लंबे समय से चल रहे अमृत योजना के तहत पीने के पाइप लाइन व सीवर बिछाने का कार्य लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। इसकी वजह से जगह-जगह सड़के टूटी पड़ी है। जिसमें हर समय कीचड़ भरी रहती है। ऐसे में लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है। वहीं बार-बार शिकायत के बाद भी अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर कई बार क्षेत्र के लोग वार्ड पार्षद सहित नगर आयुक्त के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। इसके बावजूद सड़के नहीं बनाई गईं। वार्ड 4 निवासी विजय और हरिसिंह का कहना है कि उनके वार्ड में सड़कों और पानी निकासी की बदहाली से सभी लोग काफी परेशान हैं। जो रास्ते पक्के थे, उन्हें अमृत योजना के तहत डाली जा रही सीवर व पीने की पाइप लाइन की वजह से पूरी तरह से तोड़ दिया गया। जिसके चलते इन रास्तों से उनका निकलना दूभर हो रहा है। बारिश में स्थिति और भी विकट हो जाती है। रास्ते कच्चे होने की वजह से कीचड़ भर जाता है। बाइक सवार अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। वार्ड में यदि कोई बीमार हो जाता है या कोई हादसा हो जाता है, तो एंबुलेंस भी नहीं पहुंचती। कैलाश नगर और मोहन नगर के लोग इस समस्या के चलते काफी परेशान हैं। इन क्षेत्रों में एक भी पक्का रास्ता नहीं है, जो सीधा अलावलपुर रोड या फिर अलीगढ़ रोड जा सके। ये समस्या पिछले कई सालों से बनी हुई है।
वर्जन-
इस बारे में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि लोगों की समस्याओं का जल्द निपटारा कराया जाए। जल्द ही इसको लेकर नगर परिषद की बैठक होगी। हमारी कोशिश यही है कि लोगों को इस तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। - मोनिका गुप्ता, जिला नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें