फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी उठाएंगे शहर में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। शहर में बढ़ती लूट व चोरी की वारदात से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों का कहना है कि आए दिन होने वाली आपराधिक वारदात से व्यापारियों में भय का माहौल है। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शनिवार को बैठक कर कहा गया कि शुक्रवार को पलवल में एक मेडिकल स्टोर संचालक से हुई 10 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस प्रशासन को पूरी तत्परता से कार्रवाई करनी चाहिए। व्यापार मंडल की एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मिलकर शहर में गश्त बढ़ाने की मांग करेगा।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग ने बताया कि जिले में आपराधिक वारदात में इजाफा हो रहा है। पिछले करीब एक माह से शहर की दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात की जा रही है, वहीं शुक्रवार को दवाइयां लेने जा रहे एक मेडिकल स्टोर संचालक से बाइक सवार बदमाश करीब 10 लाख रुपये लूटकर ले गए। इस घटना से दुकानदारों में भय का माहौल है। पुलिस को बदमाशों पर शिकंजा कसना चाहिए। जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर सुरक्षा इंतजाम कड़े करने की गुहार लगाएगा। इसके अलावा शहर में रात्रि गश्त बढ़ाने की भी मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें