फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अदालत में नौकरी लगवाने के नाम पर चपरासी ने हड़पे तीन लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
- पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। हाईकोर्ट के जज से अच्छे संबंध बता अदालत में नौकरी लगवाने के नाम पर चपरासी द्वारा लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस और अदालत को दी है। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
होडल थाना प्रभारी जसबीर के अनुसार गांव पैगलतू निवासी रामदत्त ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि भैसों का दूध बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। वह लगभग 10 साल से सरकारी अधिकारियों को दूध सप्लाई का काम करता है। शिकायत में बताया कि होडल अदालत में चपरासी के पद पर कार्यरत ब्रजेश के यहां भी वह दूध देता है। अगस्त 2023 में जिला अदालत पलवल में चपरासी व पयादे की भर्ती निकली थी, जिसको लेकर चपरासी ब्रजेश ने उससे कहा कि वह अदालत के अधिकारियों से बात करके उसके लड़के को सरकारी नौकरी लगवा देगा, जिसके उसे तीन लाख रुपये देने होंगे। आरोपी ने पीड़ित को कहा कि उसके हाईकोर्ट के जज साहब से अच्छे संबंध हैं। पीड़ित रामदत्त उसके झांसे में आ गया और आरोपी ब्रजेश व उसकी पत्नी योगिता को तीन लाख रुपये दे दिए, लेकिन जब कोर्ट की फाइनल लिस्ट में उसके बेटे का नाम नहीं आया तो उसने अपने पैसे वापस मांगें। आरोपी एक-दो महीने में पैसे वापस देने का आश्वासन देता रहा, लेकिन बाद में पैसे देने से साफ इंकार कर दिया और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें