28पीएएलपी3- तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए संयुक्त पंचायती कर्मचारी संघ के पदाधिकारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। संयुक्त पंचायती कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला इकाई द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। तहसीलदार के नाम सौंपे गए ज्ञापन में सरपंचों के शोषण से छुटकारा दिलाने की अपील की गई। ज्ञापन ब्लॉक प्रधान सतपाल के नेतृत्व में सौंपा गया। इस अवसर पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मवीर भंगूरी भी मौजूद रहे।
ज्ञापन में कहा गया कि गांवों में कार्यरत सफाई कर्मचारी, ट्यूबवेल ऑपरेटर, चौकीदारों की सरपंचों द्वारा हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। संघ इसका पुरजोर विरोध करता है, क्योंकि सरपंच के यहां हाजिरी लगाने से गांव में राजनीतिक द्वेष हो जाएगा। ज्ञापन में कहा कि सरपंच राजनीतिक कारणों से कर्मियों का शोषण करते हैं। सरपंच अपनी मनमानी से हाजिरी लगाएंगे, जिससे कर्मचारियों का नुकसान होगा। अपील है कि उक्त कर्मचारियों की हाजिरी अधिकारियों द्वारा लगाई जाए ताकि राजनीतिक रंजिश पैदा न हो। ज्ञापन सौंपने वालों में ट्यूबवेल ऑपरेटर के प्रधान लोकेश कुमार, ग्रामीण चौकीदार प्रधान बिजेंद्र, सुभाष, विनोद, रमेश, सतवीर, श्यामलाल शामिल रहे।
फोटो 30: सोनीपत के सुनारों वाली गली स्थित चिटाने वाली माता मंदिर में श्रीमद देवी भागवत कथा सुना