फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सरकारी योजनाओं के लिए होगा ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावडू। केंद्र सरकार के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से तावडू स्थित एसडीएम कार्यालय परिसर, नई अनाज मंडी में शुक्रवार को विशेष जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों का मौके पर ही पंजीकरण भी किया जाएगा। एसडीएम जितेंद्र गर्ग ने बताया कि लोगों को योजना के लिए पंजीकरण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम गर्ग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, विश्वास और कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना है। शिविर में आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, लखपति दीदी योजना, वीबी जी-राम-जी कैंप, परिवार पहचान पत्र सहित अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित सहायता और पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहकर लोगों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें