फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर ली जाएंगी मतदाता सूची संबंधी आपत्तियां

Thu, 20 Oct 2016 04:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अब अपना वोट फेसबुक पर ऑनलाइन बनवाएं
विज्ञापन
मतदाता सूूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 23 अक्तूबर को दावे व आपत्तियां लिए जाएंगे। हथीन, होडल व पलवल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशन एक अक्तूबर को निर्धारित स्थलों पर किया जा चुका है। इसी को लेकर 23 अक्तूबर को सभी मतदान केंद्रों पर संबंधित बीएलओ मौजूद रहकर लोगों से मतदाता सूची संबंधी आपत्तियों लेंगे। 
विज्ञापन


डीसी व जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि जिन पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज नहीं है, और एक जनवरी, 2017 को उनकी आयु 18 वर्ष हो चुकी है। वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए संबंधित मतदान केंद्रों पर बीएलओ, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी तथा पलवल में लघु सचिवालय द्वितीय तल स्थित पर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के कमरा नंबर सात में फार्म नंबर छह जमा करा कर मतदाता सूचियों में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। विशेष तिथि 23 अक्तूबर (रविवार) को संबंधित बीएलओ अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर दावे व आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें