फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में हुआ था नेताजी का भव्य स्वागत

Mon, 23 Jan 2017 04:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांधी अाश्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजाद हिंद फौज का गठन कर आजादी की लड़ाई को धार देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का पलवल से गहरा नाता रहा है। उन्होंने गांधी जयंती पर दो अक्तूबर 1938 को शहर में गांधी आश्रम की स्थापना की थी। लोग आज भी उनके द्वारा बनाई गई कोठरी को देखने के लिए गांधी आश्रम आते हैं। आश्रम का निर्माण गांधीजी की पलवल में हुई गिरफ्तारी की याद को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए किया गया था।
विज्ञापन


10 अप्रैल 1919 को पलवल में हुई महात्मा गांधी की गिरफ्तारी की यादों को स्थायी रूप से संजोने के लिए तब गांधी सेवाश्रम का निर्माण करने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए यहां के सिंगला परिवार ने भूमि दान में दी थी और नेताजी से आश्रम के निर्माण की आधारशिला रखवाई गई थी। नेताजी ऊंची गर्दन वाले सफेद घोड़े पर सवार होकर पलवल आए थे। आधारशिला रखने के बाद उन्होंने पुराने सरकारी अस्पताल के पास सभा को संबोधित करते हुए युवाओं को आजादी के आंदोलन में कूदने का आह्वान भी किया था।

कपड़ों के थान बिछाए थे
स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन उदयभान सिंगला व एसपी मित्तल बताते हैं कि जब नेताजी का जुलूस बाजारों से गुजरा तो व्यापारियों ने उनके स्वागत में दुकानों से नए कपड़ों के थान जमीन पर बिछा दिए थे। स्वाधीनता सेनानी व उनके साथ छोटे-छोटे बच्चों का जुलूस तिरंगा थामे महात्मा गांधी, भारत मां व नेताजी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। औरतें घूंघट की ओट से नेताजी की एक झलक पाने के लिए बेताब थीं। 
विज्ञापन


यादें संजों रखी हैं
गांधी आश्रम में नेताजी सुभाषचंद बोस की कोठरी को पूरी तरह से संजों कर रखा गया है। आश्रम में बनी कोठरी, जिसकी पहली ईंट नेताजी ने अपने हाथों से रखी थी उसे आज भी लोग देखने आते हैं। 
विज्ञापन

-देवीचरण मंगला, अध्यक्ष, गांधी आश्रम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें