फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारा गया एक और पति: पत्नी ने देवर संग मिलकर की हत्या, दोनों के बीच हैं अवैध संबंध; साले ने खोला दोनों का सच

Fri, 04 Apr 2025 09:44 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

देवर-भाभी पर हत्या का आरोप, मृतक के साले ने बहन पर ही प्रेम प्रसंग चलते हत्या करने का आरोप लगाया
विज्ञापन
महिला ने देवर संग मिलकर कर दी पति की हत्या - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा स्थित पलवल के थाना गदपुरी में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। यह घटना 3 और 4 अप्रैल की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। इस मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब मृतक के साले ने अपनी ही बहन और उसके देवर पर हत्या का आरोप लगा दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों का आरोप है कि मृतक की पत्नी और उसके देवर के बीच अवैध प्रेम संबंध थे और उसी प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की गई है। मृतक के साले ने कहा कि उसके जीजा उनकी बहन के रास्ते में रोड़ा बन रहे थे, इसलिए उन्होंने रची साजिश और मौत को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

हालांकि, पुलिस और पोस्टमार्टम डॉक्टर की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि यह प्रथम दृष्टया आत्महत्या का केस लगता है। फिर भी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतक के शरीर से नमूने लेकर विसरा संरक्षित कर लिया है, ताकि आगे फॉरेंसिक जांच में मदद मिल सके। 
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। गांव में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, और लोग इसे पारिवारिक कलह व अवैध संबंधों का परिणाम मान रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें