फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे पकड़ा जाएगा पापी: पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची नाबालिग निकली गर्भवती, पीड़िता को नहीं पता किसने किया ये पाप

Thu, 03 Apr 2025 07:09 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

काउंसलिंग के दौरान किशोरी ने दुष्कर्म की बात बताई, लेकिन किशोरी यह बताने में असमर्थ थी कि यह कृत्य किसने उसके साथ किया है। 
विज्ञापन
पलवल में किशोरी हुई गर्भवती - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल सदर थाना अंतर्गत 14 वर्षीय नाबालिग दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई। नाबालिग के पेट में दर्द की शिकायत लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचने पर यह खुलासा हुआ। डाक्टर ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सूचना दी और सदर थाना में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया।

विज्ञापन

 

Trending Videos

किशोरी के साथ गई थी मां
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य रणवीर के अनुसार उन्हें बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल से सूचना मिली थी कि डॉक्टर की जांच के दौरान 14 वर्षीय किशोरी गर्भवती मिली है। किशोरी के साथ उसकी मां भी अस्पताल आई है। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचे और बच्ची की काउंसलिंग की। 
विज्ञापन

किसने किया ये कृत्य, किशोरी बताने असमर्थ
काउंसलिंग के दौरान किशोरी ने दुष्कर्म की बात बताई, लेकिन किशोरी यह बताने में असमर्थ थी कि यह कृत्य किसने उसके साथ किया है। इसके बाद उन्होंने सदर थाना पुलिस को सूचित किया और अज्ञात के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें