होडल। क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक हरेंद्र सिंह ने अनाज मंडी में पहुंचकर मंडी अधिकारियों के साथ धान एवं कपास की फसल की ढेरियों का निरीक्षण कर। किसानों की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीदने के निर्देश दिए। वहीं विधायक ने मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों से सरकारी खरीद को लेकर उनकी समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन भी दिया।
विधायक हरेंद्र सिंह ने अनाज मंडी पहुंचे जहां मंडी सचिव वीरेंद्र सिंह व आढ़तियों के द्वारा उनका फूल माला एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। विधायक ने मंडी में बिकने वाली फसल के रेट एवं बिक्री के बारे में भी किसानों से पूछताछ कर मंडी अधिकारियों से कहा कि किसानों को फसल बिक्री करने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। विधायक के निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मंडी में अभी तक एजेंसियों द्वारा धान की खरीद शुरू में की गई, जिसके कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, मामले को सुनते ही उन्होंने मंडी सचिव को मौके पर बुलाकर खरीद संबंधित जानकारी ली और कहा कि मंडी में मानकों के अनुसार शीघ्र खरीद शुरू कराएं और किसानों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। अगर इस मामले में किसी प्रकार की कोताही बरती गई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रेमराज तंवर, मंडी प्रधान लखविंदर सिंह, जगबीर चौहान, पार्षद नीरज सौरोत, भगत सिंह, राजेंद्र सिंह, राजू पूर्व मेंबर, दिनेश कुमार, अजीत सिंह सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।