फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: भाजपा नेता को धमकी के मामले में विधायक पर भी आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह जिले के भाजपा नेता जाहिद हुसैन को जान से मारने की धमकी देने और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में नया मोड आया है। बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने कांग्रेस विधायक आफताब अहमद और उनके भाई पर आरोप लगाए। उन्होंने नूंह शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, विधायक ने इस मामले को निराधार बताते हुए राजनीति बताया है।
जाहिद का कहना है कि 24 नवंबर को दिहाना में शादी समारोह में मामले को लेकर विधायक से बात हुई थी। उनका आरोप है कि विधायक ने धमकी भरे लहजे में कहा कि जो करना है, कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाहिद हुसैन ने बताया कि 27 सितंबर को फोन कर उनसे दो दिन के अंदर 5 करोड़ रुपये देने की धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जाहिद हुसैन का आरोप है कि मुख्य आरोपी आबिद व अन्य आरोपियों को विधायक और उनका भाई बचाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें