फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रही महिला से दुष्कर्म: 'रात में घुस आया किशोर...कपड़ा ठूंसकर की दरिंदगी', पढ़ें 20 वर्षीय पीड़िता की आपबीती

Tue, 09 Dec 2025 07:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हथीन (पलवल)

सार

दुष्कर्म करने वाला आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। जबकि पीड़िता की उम्र करीब 20 साल है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विवाहिता से दरिंदगी - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल के हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में रात्रि के समय सो रही महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हथीन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पति गाड़ी चलाता है, जिसकी वजह से वह अक्सर घर से बाहर रहता है। सात दिसंबर की रात 11 बजे वह घर में सोई हुई थी। उसी समय आरोपी उसके घर में कूद कर आया। आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसने धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो जान से मार दिया जाएगा। 
विज्ञापन

आरोप है कि धमकी देने के बाद उसने दुष्कर्म किया। शोर सुनकर पड़ोसी जाग गए। दुष्कर्म का आरोप जिस आरोपी के ऊपर है, उसकी आयु अभी 18 वर्ष पूरी नहीं बताई गई है। पीड़िता की आयु बीस वर्ष के लगभग है। इस संदर्भ में पीड़िता ने हथीन थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें