फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आर्मी जवान बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, तीन मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी आर्मी जवान बनकर ठगी करने वाले शातिर दिलशाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को भारतीय सेना का जवान बताकर लोगों से ठगी करता था। उसके खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर पहले से दो शिकायतें दर्ज हैं।
विज्ञापन



थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि 21 अप्रैल को पीएसआई नरेश कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हथीन बाईपास के पास छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वहां किसी का इंतजार कर रहा था। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया हैं कि आरोपी व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट पर इंडियन आर्मी का लोगो लगाकर फर्जी प्रोफाइल बनाई थी। इनके माध्यम से वह दुकानदारों से सामान ऑर्डर करता और बाद में फर्जी मैसेज भेजकर यह जताता कि उनके खाते में अधिक पैसे ट्रांसफर हो गए हैं। इसके बाद आरोपी खुद को इमरजेंसी में बताकर दुकानदारों से अतिरिक्त पैसे ट्रांसफर करवा लेता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) और 319(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें