फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सीएम आवास घेरेंगे एलसीएलओ कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। मजदूर दिवस पर एलसीएलओ (लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटर) कर्मी मांगों को लेकर सीएम आवास घेरेंगे। बृहस्पतिवार को हुई यूनियन की बैठक में राज्य प्रधान पवन डागर ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो चार हजार से अधिक एलसीएलओ कर्मचारी अपने परिवारों के साथ आगामी चुनावों में मतदान का बहिष्कार करेंगे। इसके साथ ही सभी चुनावी गतिविधियों से दूरी बनाएंगे। जिला प्रधान रविंद्र कुमार ने बताया कि पिछले सात महीनों से कर्मचारी कुरुक्षेत्र में धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। कर्मचारियों का आरोप है कि सीपीएलओ भर्ती प्रक्रिया में भेदभाव हुआ है। साथ ही 18 महीनों से न काम मिला है न ही वेतन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें