फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी ले जा रही थी छात्रों का सामान, ग्रामीणों ने जड़ा स्कूल पर ताला

Fri, 21 Oct 2016 04:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्कूल में ताला जड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए आने वाली सामग्री को स्कूल की पूर्व इंचार्ज द्वारा घर ले जाने के मामले पर गांव सोन्हद के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को राजकीय कन्या प्राइमरी स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। मामले की सूचना मिलते ही बीईओ सुखबीर ङ्क्षसह, डीएसपी मौजीराम व थाना प्रभारी सुनील कादियान मौके पर पहुंच गए। मौजूदा स्कूल इंचार्ज ने मामले की शिकायत शिक्षा विभाग व पुलिस को दे दी है। दोनों विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव सोन्हद के कन्या प्राइमरी स्कूल के इंचार्च कान्ता देवी का कुछ दिन पूर्व पलवल में ट्रांसफर हो गया था। उसके बाद से स्कूल का चार्ज बीरङ्क्षसह को सौंप दिया गया था। बताया गया है कि बुधवार को कांता देवी स्कूल के नए इंचार्ज को स्कूल में मौजूद सामग्री का हिसाब देने के लिए पहुंची थी और उसमें से कुछ सामान को अपने साथ ले गई। 

स्कूल के इंचार्ज बीर सिंह के अनुसार उन्होनें पूर्व इंचार्ज कांता से सामान ले जाने के लिए मना भी किया, लेकिन उन्होनें उनकी बात को नजरंदाज कर दिया। लेकिन इसी बीच आस-पडोस के ग्रामीणों ने पूर्व इंचार्ज को बच्चों का सामान ले जाते देख लिया। जिस पर ग्रामीणों ने अध्यापकों पर गरीव बच्चों को सरकार की ओर से आने वाली सामग्री हड़पने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा ताला लगाने की सूचना पर अध्यापकों व इंचार्ज ने शिक्षा विभाग के बीइओ व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बीइओ सुकबीर ङ्क्षसह, डीएसपी मौजीराम व थाना प्रभारी सुनील कादियान मौके पर पहुंच गए। विभागीय अधिकारी व पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर गेट पर लगे ताले को खुलवा दिया। मामले में डीएसपी मौजीराम का कहना है कि ग्रामीणों को समझाकर ताले को खुलवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्कूल इंचार्ज ने बीईओ को लिखित शिकायत दी है। विभाग अपनी कार्रवाई कर रहा है, जांच के बाद जैसी रिर्पोट आएगी उसी प्रकार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें