फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: घोषणाएं पूरी नहीं होने पर शहीद के परिजनों ने लौटाया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेश शर्मा पुंछ में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हो गए थे, शहादत के बाद सरकार ने की थी कई घोषणाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शहीद हुए गांव मोहम्मदपुर निवासी सैनिक दिनेश शर्मा के नाम पर हरियाणा सरकार की ओर से की गई घोषणाएं पूरी नहीं होने से परिजन नाराज हैं। शहीद के पिता दयाचंद शर्मा ने सरकार पर शहीद की अनदेखी का आरोप लगाते हुए घोषणाएं पूरी नहीं होने पर 15 अगस्त को होडल में आयोजित कार्यक्रम में जाने से इन्कार कर दिया एवं घर पर सम्मान देने आए सरकारी कर्मचारियों को वापस लौटा दिया।
दिनेश शर्मा वर्ष 2014 में सेना में भर्ती हुए थे और 7 मई 2025 को पुंछ में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हो गए थे। उनकी शहादत के बाद सरकार ने गांव का नाम बदलकर दिनेशपुर करने, शहीद के नाम पर पार्क बनाने, गांव के दो मुख्य द्वारों का नाम उनके नाम पर रखने और हसनपुर से रसूलपुर मार्ग का नाम शहीद दिनेश शर्मा मार्ग रखने की घोषणाएं की थीं।
विज्ञापन

शहीद के पिता ने कहा कि इन घोषणाओं में से अभी तक एक भी पूरी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि 7 मई को शहीद की याद में मूर्ति और स्मारक भी परिवार ने अपने निजी खर्च से स्थापित कराया। दयाचंद शर्मा के अनुसार, 14 अगस्त को एक पटवारी उनके घर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का निमंत्रण देने आया था। 15 अगस्त को परिवार के समारोह में शामिल नहीं होने पर कुछ अधिकारी शहीद के सम्मान में दिया जाने वाला सम्मान लेकर उनके घर पहुंचे, लेकिन परिवार ने इसे लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब सरकार शहीद के सम्मान में की गई घोषणाएं ही पूरी नहीं कर रही है तो ऐसे सम्मान का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि घोषणाएं जल्द पूरी नहीं की गईं तो परिवार हरियाणा सरकार की ओर से दिया गया सम्मान वापस कर देगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य सरकार का ध्यान शहीदों के सम्मान और उनके परिवारों की भावनाओं की ओर दिलाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें