फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कबड्डी प्रतियोगिता में जींद प्रथम व घोड़ी की टीम रही द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो कैप्शन
विज्ञापन

02पीएएलपी7- कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता रही टीम।

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव घोड़ी में मंगलवार को महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवा सेवा संगठन घोड़ी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की आठ कबड्डी टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जींद की टीम प्रथम, घोड़ी गांव की टीम द्वितीय व फरीदाबाद के गांव खेड़ी की टीम तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी व इनाम देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। प्रतियोगिताओं में हार या जीत होती रहती है। हरियाणा प्रदेश खेलों में नंबर वन पर है। खेलों से शरीर के साथ युवा मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहता है। ग्रामीण आंचल में प्रतियोगिता का आयोजन होना बेहद जरूरी है, इससे बच्चों को प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें