फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: एक साल में पलवल वन स्टॉप सेंटर में पहुंचे 489 मामले, 239 घरेलू हिंसा से जुड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
वन स्टॉप सेंटर की टीम ने महिलाओं को सलाह देकर सुरक्षित घर भी पहुंचाया, लापता और अपहरण के कुल 19 मामले सामने आए
विज्ञापन

निशांत पटेल
पलवल। पिछले एक साल अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक की अवधि में जिले के वन स्टॉप सेंटर में कुल 489 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 239 मामले घरेलू हिंसा से जुड़े रहे। जिला नागरिक अस्पताल में स्थित वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज सपना चौधरी ने बताया कि घरेलू हिंसा से जुड़े करीब 200 मामलों में आपसी सुलह कराई गई, जबकि बाकी मामलों में पीड़ित महिलाओं को कानूनी सलाह एवं सहायता भी मुहैया उपलब्ध कराई गई। ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर न्याय प्राप्त कर सकें।
इसके अलावा 92 मामले घर से भागने या आपसी विवाद के चलते केंद्र तक पहुंचने वाली लड़कियों से संबंधित रहे। इनमें कई लड़कियां जिले के अलग-अलग गांवों से थीं, जबकि कुछ बाहर के जिलों से भी आई थीं। सेंटर ने सभी को काउंसलिंग, कानूनी सलाह और आवश्यक मदद प्रदान कर सुरक्षित रूप से उनके घर पहुंचाया।
विज्ञापन

सपना चौधरी ने बताया कि इस दौरान मिसिंग और किडनैपिंग के भी 19 मामले दर्ज किए गए। सभी मामलों में लावारिस या संकटग्रस्त महिलाओं और बच्चों को सेंटर में पांच दिन तक खाने-पीने और ठहरने की सुविधा दी गई। इसके बाद उन्हें सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया।
78 मामलों में विशेषज्ञों द्वारा विशेष काउंसलिंग
इस दौरान 78 मामलों में विशेषज्ञों द्वारा विशेष काउंसलिंग की गई। ये केस घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, रेप, एसिड अटैक, महिलाओं का पीछा करना (ट्रैकिंग), आत्म-उत्पीड़न, बाल विवाह, गुमशुदगी व अपहरण, साइबर क्राइम, स्टॉकिंग और हत्या जैसे गंभीर मुद्दों से थोड़े अलग थे। सेंटर ने इन सभी मामलों में 24 घंटे सहायता प्रदान की, जिससे पीड़ितों को भावनात्मक, मानसिक और कानूनी सहारा मिल सका।
विज्ञापन

हमारा प्रयास है कि हर पीड़ित महिला को 24 घंटे के भीतर जरूरी सहायता मिले, चाहे वह कानूनी हो, मानसिक हो या भावनात्मक हो, मुहैया कराई जाए। जो महिलाएं या लड़कियां किसी भी कारणवश घर से भागकर आती हैं, या संकट में होती हैं, उन्हें हम सुरक्षित आश्रय, भोजन और काउंसलिंग देने के बाद उनके परिजनों से मिलवाने की पूरी कोशिश करते हैं। - सपना चौधरी, इंचार्ज, वन स्टॉप सेंटर पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें