फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 20 हजार रुपये लेकर कराया जा रहा था अवैध गर्भपात, रंगेहाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध गर्भपात गिरोह का भंडाफोड़, मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ओर स्वस्थ विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को जिला पलवल की राजीव कॉलोनी में अवैध रूप से संचालित हो रहे गर्भपात गिरोह पर छापा मारकर तीन लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। अलावलपुर रोड स्थित चौहान हॉस्पिटल में 20 हजार रुपये लेकर अवैध गर्भपात कराया जा रहा है। सूचना के बाद सिविल सर्जन के निर्देश पर एक संयुक्त टीम गठित की गई, जिसमें डिप्टी सर्जन, इंस्पेक्टर भगत सिंह, राजेंद्र सिंह, औषधि नियंत्रक प्रदीप दहिया, डॉ. प्रवीण (एसएमओ) और पुलिस बल शामिल था। टीम ने एक महिला को ग्राहक बनाकर अस्पताल में भेजा।
विज्ञापन


चौहान हॉस्पिटल पर मौजूद डॉक्टर सुंदर ने महिला से गर्भपात के लिए 20 हजार रुपये की मांग की। पुलिस टीम ने ग्राहक को 500 के 40 नोट दिए, जिन्हें लेकर डॉक्टर सुंदर ने महिला को अपने स्टाफ रोहित निवासी बदनाम के साथ बाइक पर राजीव नगर भेजा। वहां पूनम नाम की लड़की ने गर्भपात की तैयारी कर रखी थीं। इसी दौरान टीम ने छापा मार दिया और पूनम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके से बड़ी मात्रा में गर्भपात संबंधी दवाइयां, उपकरण और भ्रूण की धड़कन सुनने की मशीन बरामद की गई। पूनम ने कबूल किया कि वह 3-4 महीनों से यह कार्य कर रही हैं और जीएनएम का कोर्स कर चुकी हैं। पुलिस ने डॉक्टर सुंदर, पूनम और रोहित के खिलाफ थाना कैम्प पलवल में मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद अपराध से संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें