फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल तो पंखे बंद,मरीज हो रहे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती मरीज गर्मी के इस मौसम में बृहस्पतिवार को बिजली न आने से बेहद परेशान रहे। यह केवल एक दिन का नहीं रोज की समस्या है। अस्पताल में बिजली जाते ही पंखे बंद हो जाते हैं और जेनरेटर चलता नहीं है। इससे वहां भर्ती मरीज ही नहीं, बल्कि कार्यरत स्टाफ भी गर्मी से बेहाल हो जाता है। बृहस्पतिवार को जिले का तापमान 42 डिग्री था, उसके बावजूद अस्पताल प्रशासन की तरफ से गर्मी से मरीजों को बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में जेनरेटर तो है, लेकिन वह चलता नहीं है। अस्पताल में किसी भी वार्ड में बिजली जाने के बाद लोगों से गर्मी से राहत दिलाने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। डॉक्टरों के कमरों में तो इर्न्वटर का इंतजाम है, लेकिन मरीजों व उनके परिजनों के लिए कोई इंतजाम नहीं है। आजकल गर्मी के मौसम में बिजली के कट ज्यादा लग रहे हैं। ऐसे में दो से तीन घंटे बिजली गुल रहती है तो अस्पताल में अंधेरा सा हो जाता है। अब तो तापमान बढ़ने पर पंखों में ही मरीजों का रुकना मुश्किल हो रहा है और बिजली जाने पर और भी बुरा हाल हो जाता है।
अस्पताल में बिजली गुल होती ही हालत खराब हो जाती है। पंखे तो दूर बल्ब भी नहीं जलता है। ऐसे में अंधेरा सा हो जाता है। अपने मरीजों को हाथ के पंखों से हवा कर राहत दिलानी पड़ती है। मरीज व परिजन पसीनों से नहा जाते हैं।
विज्ञापन

- दुलारी, हसनपुर
बिजली का बुरा हाल है। लगातार कट लग रहे हैं। कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। ऐसे में पंखे बंद रहते हैं। जिससे मरीजों तथा नवजात बच्चों की हालत खराब हो जाती है। बच्चों और जच्चा को हाथ के पंखों से हवा करना पड़ती है।
- सुनीता बढ़राम
जिला नागरिक अस्पताल में बिजली की समस्या न रहे इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। जेनरेटर की सुविधा है। वह क्यों नहीं चलाया जा रहा है इसकी जानकारी लूंगा।
विज्ञापन

- डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें