फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल कर्मियों को कुचलने वालों पर हत्या का मामला दर्ज कर दो गिरफ्तार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। केएमपी टोल प्लाजा पर ट्रक से कुचलकर दो टोल कर्मियों को मारने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या एवं गोकशी की धारा जोड़कर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की अपराध जांच शाखा प्रभारी विश्व गौर ने बताया कि 10 अप्रैल को केएमपी पर जोधपुर टोल बैरियर पर एक ट्रक ने दो टोल कर्मियों को को कुचलकर मार दिया था। उस दिन पुलिस ने दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने मौके का निरीक्षण करने के बाद सीसीटीवी फुटेज देखने पर हत्या व गोकशी का मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

विश्व गौरव ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद सहायक उप निरीक्षक हरवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम गठित की गई। टीम ने प्रयास कर वारदात में शामिल दो आरोपियों को नूहं रोड से गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान अंजुम पुत्र सुजात व रुकमुदिन पुत्र असलूप निवासी हुसैनपुर थाना नूंह के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को पेश अदालत कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी को बरामद किया जाएगा तथा गोकशी से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें