फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज को जातिवाद भूलकर एक होना होगा: स्वामी वागीश

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। युवा संत के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी वागीश स्वरूप ब्रह्माचारी महाराज ने कहा कि आज हिंदू समाज को जातिवाद भूलकर एक होना होगा। हर मंगलवार को सपरिवार सहित मंदिर जाकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करना होगा। प्रत्येक हिंदू के माथे पर तिलक, सिर पर शिखा (चोटी) हो, हर हिंदू जनेऊ धारण करें। स्वामी वागीश रविवार को यहां विश्व हिंदू परिषद फरीदाबाद विभाग के सेवा प्रमुख ओम प्रकाश शर्मा के निवास पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

स्वामी वागीश स्वरूप ब्रह्माचारी ने कहा कि आज माता बहनें अपने बच्चों को देश धर्म का संस्कार दें। महापुरुषों के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को संगठित और जागृत करने, उसके स्वत्वों, मानबिन्दुओं तथा जीवन मूल्यों की रक्षा और संवर्धन करने का कार्य हम सब कर रहे हैं। अवैध धर्मांतरण पर रोक तथा धर्मान्तरित हिंदू भाई-बहनों को अपनी जड़ों से पुन: जोड़ने की दिशा में विश्व हिंदू परिषद कार्य कर रहा है। स्वामी ने कहा कि हिंदू दर्शन ही अब विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस दौरान उन्होंने विहिप विभाग सेवा प्रमुख ओम प्रकाश शर्मा की सुपुत्री रितु शर्मा को उनके जन्मदिवस पर आशीर्वाद भी दिया।
इस अवसर पर विहिप फरीदाबाद विभाग संगठन मंत्री साहिल वालिया, जिला मंत्री विरेंद्र कवर, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मुनीश शर्मा, महेश बजरंगी, देवेंद्र वत्स, कमल बजरंगी, पार्षद केशव अवतार भारद्वाज, कृष्णानंद भार्गव, हर चंद, दूर्गा प्रसाद, लाल सिंह कोशिक, बाल कृष्ण कोशिक, भुरा बजरंगी, तेज राम पराशर, सुमित ठेकेदार, रामावतार शौनक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें