फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथीन को प्रतिदिन पांच लाख लीटर अतिरिक्त पेयजल मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। पेयजल संकट से जूझ रहे हथीन शहर वासियों के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने पांच लाख लीटर प्रतिदिन अतिरिक्त पेयजल उपलब्ध कराने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए विभाग ने 68 लाख रुपये का बजट मंजूर कर बूस्टिंग पंप की निर्माण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उक्त जानकारी देते हुए नगरपालिका चेयरमैन सुमित राजपूत ने बताया कि परियोजना को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर एवं स्थानीय विधायक प्रवीण डागर की संस्तुति पर स्वीकृति मिली है। पालिका चेयरमैन ने उक्त दोनों नेताओं के समक्ष पेयजल योजना के विस्तार की मांग की थी। कनिष्ठ अभियंता अरशद ने बताया कि 68 लाख रुपये की परियोजना से शहर को रेनीवेल एवं अतिरिक्त नलकूप के माध्यम से प्रतिदिन पांच लाख लीटर अतिरिक्त पेयजल मिलेगा। उन्होंने बताया कि बूस्टिंग पंप निर्माण का काम अंतिम चरण में है। अब तीन किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि दो नए नलकूप भी अगले एक महीने में लगा दिए जाएंगे। उक्त परियोजना के लिए बिजली के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर एवं मोटर की भी व्यवस्था की जा रही है। एस्टीमेट पास हो चुका है। पालिका चेयरमैन ने बताया कि मुख्य पाइपलाइन अगले सप्ताह तक बिछा दी जाएगी। बिजली ट्रांसफार्मर लगने के बाद अतिरिक्त पेयजल शहर वासियों को मिलने लगेगा। उल्लेखनीय है कि हथीन शहर के अंदर आंतरिक जल स्रोत खारे हैं। आंतरिक जल पीने योग्य नही है। इस कारण बाहरी क्षेत्रों में नलकूप लगाकर ही पानी की सप्लाई की व्यवस्था करनी पड़ती है। वर्तमान पेयजल परियोजना तीन दशक पुरानी है। अब जनसंख्या कई गुना बढ़ चुकी है। इस कारण पेयजल संकट बना रहता है।
विज्ञापन

110 गांवों की पेयजल लाइन से पानी की चोरी, कनेक्शन काटे
हथीन। धीरणकी रोड से गुजर रही दो जिलों के 110 ग्रामों की पेयजल मुख्य पाइपलाइन में अवैध कनेक्शन कर पानी की चोरी की जा रही थी। जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता अरशद ने बताया कि उक्त मुख्य पाइपलाइन पलवल एवं नूंह जिला के 110 ग्रामों की प्यास बुझाने के लिए बिछाई गई। मुख्य पाइपलाइन को तोड़कर अवैध कनेक्शन किए हुए थे। इस कारण संबंधित ग्रामों तक पूरा पानी नहीं पहुंच पा रहा था। विभाग को सूचना मिलने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लेकर पुलिस की सहायता से अवैध कनेक्शन जेसीबी लगाकर काटे गए। जिससे हजारों लीटर पानी को बचाया गया है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने अवैध कनेक्शन किए हैं उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें