फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक गांव में खोली जाएंगी व्यायामशालाएं

Thu, 02 Jun 2016 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
योगा - फोटो : file photo
विज्ञापन
गांवों में युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने के लिए खेल विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग गांवों में व्यायाम शालाएं खोलने की योजना बना रहा है। 
विज्ञापन


व्यायाम शालाओं में युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने के लिए कोच की देखरेख में हर तरह की शारीरिक कसरत कराने के पूरे इंतजाम किए जाएंगे। खेल विभाग द्वारा गांवों में खोली जाने वाली व्यायामशालाओं में हर तरह की खेल गतिविधियां कराई जाएंगी। यहां सभी प्रकार के खेलों का सामान भी उपलब्ध कराएगा।

योजना के तहत पलवल जिले के प्रत्येक गांव में एक व्यायाम शाला खोलने की योजना है। इन व्यायामशालाओं में युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए 35 कोचों को नियुक्त किए जाने की हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए चार जून को महात्मा गांधी सामुदायिक भवन में साक्षात्कार लिए जाएंगे। इन कोचों को नियुक्त करने के लिए जिला स्तर पर खेल विभाग की तरफ से एक कमेटी भी बनाई गई है। कमेटी में अतिरिक्त उपायुक्त, जिला खेल अधिकारी, योगा कोच व डीएससी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

----
-खेल विभाग का उद्देश्य है कि गांवों में रहने वाले युवक शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहें। साथ ही गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निकाला जा सके। गांवों में खोली जाने वाली व्यायामशालाओं में कोच के लिए 106 लोगों ने आवेदन किए हैं। इनमें से 35 कोच को साक्षात्कार के बाद नियुक्त किया जाएगा। कोच नियुक्त होते ही युवाओं को प्रशिक्षण देने का काम शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

-अशोक कुमार सैनी, जिला युवा व खेल अधिकारी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें