फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर से उठ रहा कूड़ा, फिर भी लगे हैं ढेर

विज्ञापन
पलवल राजमार्ग पर पड़ा गंदगी का ढेर। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। घर-घर से कूड़ा उठ रहा है, लेकिन शहर में फिर भी गंदगी का ढेर लगा हुआ है। वहीं दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़कों किनारे गंदगी के ढेर पड़े हैं। एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) टोल टैक्स भी वसूल रहा है, फिर भी राजमार्ग पर हालात खराब है। हालात ये हैं कि यहां से गुजरने वाले पर्यटकों के सामने पलवल जिले की गंदी तस्वीर पेश हो रही है। अब जिला नगर आयुक्त ने एनएचएआई व नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों के किनारे पड़ी गंदगी को तुुरंत उठवाया जाए। दिल्ली-आगरा राजमार्ग देश के व्यस्ततम राजमार्गों में शामिल हैं।
विज्ञापन

सर्वाधिक गंदगी शहरी क्षेत्र में
पलवल जिले की सीमा में सर्वाधिक गंदगी शहरी क्षेत्र में पड़े हैं। इनमें आलापुर गांव के पास, हुडा सेक्टर दो के पास, पलवल बस अड्डा चौक से लेकर अलीगढ़ चौक तक, ओमेक्स सिटी के पास तथा कुसलीपुर से अटोहां मोड़ तक गंदगी के ढेर हैं। इसके अलावा गांव बामनीखेड़ा, तूसमरा, बंचारी, होडल शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक गंदगी पड़ी नजर आती है।
घर-घर से कूड़ा उठाया जा रहा है, फिर भी शहर व राजमार्ग पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। न तो नगर परिषद का ध्यान है और न ही एनएचएआई का। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए तथा गंदगी के ढेर उठवाने चाहिए।
विज्ञापन

-मुनीष भारद्वाज, पलवल
राजमार्ग पर गंदगी के ढेर जिले की स्वच्छता रैंकिंग को खराब करने में सहायक रोल अदा करते हैं। नगर परिषद के सफाई कर्मी ही गंदगी डालते हैं। लोग भी नहीं मानते। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
-मनोज छाबड़ा, निवासी, पलवल
शहरी क्षेत्रों में कूड़े उठवाने के लिए नगर परिषद अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। साथ ही एनएचएआई के अधिकारियों से भी बोल दिया है कि कूड़े को उठवाएं। लोगों से भी अपील है कि कूड़ा सड़कों पर न डालें तथा कूड़ेदान में डाले या नगर परिषद की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में डालें।
विज्ञापन

-मोनिका गुप्ता, जिला नगर आयुक्त, पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें