फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल के प्रदेश सह सचिव पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। बैठक में भाग लेने जा रहे बजरंग दल के प्रदेश सह सचिव पर दो आरोपियों ने फायरिंग कर दी, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हथीन निवासी बजरंग दल के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण शर्मा अपने एक साथी के साथ बुधवार शाम श्रीराम मंदिर समर्पण निधि की बैठक के लिए नूंह जा रहे थे।
विज्ञापन

ग्राम धीरणकी के निकट बाइक सवार दो लोगों ने उनकी गाड़ी रुकवाया। जैसे ही भारत भूषण ने शीशा खोला तो गाड़ी की चाबी छीनने का प्रयास किया। आरोपी के दूसरे साथी ने उनके ऊपर कट्टे से फायर कर दी, जैसे-तैसे भारत भूषण एवं उनके साथी बचकर भागने में सफल हो गए। इसके बाद तुरंत भारत भूषण ने हथीन थाना को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि आरोपी पहाड़पुर निवासी शाहिद एवं उसके सहयोगी साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़ित ने बताया कि दोनों आरोपियों ने उनकी गाड़ी का पीछा भी किया। आरोपी शाहिद के खिलाफ उनके एक सहयोगी सोनू ने गो तस्करी का मुकदमा दर्ज कराया है। इसी रंजिश के कारण उन पर हमला किया है। इस मामले में श्रीराम युवा संगठन, श्रीराम सेना और अन्य हिंदू संगठन के सदस्य पुलिस से मिले और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें