फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। हरियाणा शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना मिशन बुनियाद लेवल-1 का परिणाम जारी किया जा चुका है। इसमें सफल 952 छात्र अब शुक्रवार को होने वाली लेवल-2 परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को स्कूल की वर्दी में आना होगा और परीक्षा केंद्र पर तय समय से एक घंटा पहले रिपोर्ट करना जरूरी है। विभाग द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

परीक्षा जिले के चार केंद्रों पर आयोजित होगी। केंद्रों की सूची विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। पलवल, हथीन, होडल एवं हसनपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हथीन के परीक्षा केंद्र राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में 254 छात्र परीक्षा देंगें। शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी रविन्द्र दीक्षित ने बताया कि परीक्षा को आयोजन दोपहर 12.30 बजे से 02.30 बजे तक किया गया। परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले सुबह 11.30 बजे तक केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए थे।


डाॅक्टर व इंजीनियर बनने का सपना संजोए छात्र परीक्षा को लेकर काफी उत्साह दिखा रहे हैं। बुनियाद लेवल-1 परीक्षा का परिणाम 20 जनवरी को जारी किया गया था। मिशन बुनियाद योजना के तहत चयनित छात्रों को जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। लेवल-2 की परीक्षा के आधार पर चयनित छात्र लेवल-3 की परीक्षा में भाग लेंगे। संबंधित परीक्षा केंद्र वाले स्कूल मुखिया इस परीक्षा के लिए अधीक्षक के रूप में कार्य करेगा। प्रश्न-पत्र में 75 अंक के प्रशन पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें