फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: यूरिया बैग का वजन का कम करने के विरोध में 12 को प्रदर्शन करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सौंपे जाएंगे ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। यूरिया खाद के बैग का वजन पांच किलोग्राम कम करने के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा पलवल 12 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेगा। इस दौरान जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपे जाएंगे। मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा पलवल ने यूरिया खाद के बैग का वजन 40 किलोग्राम करने का रोष जताते हुए यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

मोर्चा के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान व किसान सभा के जिला प्रधान धर्मचंद ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक होने के बावजूद सरकार का यह फैसला दर्शाता है कि केंद्र सरकार की नीति कितनी किसान मजदूर विरोधी है। पहले भी केंद्र सरकार ने यूरिया खाद के बैग का वजन 50 से 45 किलोग्राम किया था, अब 45 से भी घटाकर 40 किलो कर दिया, जबकि कीमतों में कोई कमी नहीं की गई। इससे यह सिद्ध होता है कि केंद्र सरकार गरीब, किसान, युवा व महिला नाम से चार जाति बताकर उनके कल्याण की जो बात करती है, वह बिल्कुल खोखली है। किसानों को राहत देने की बजाय सरकार की यह निर्णय किसान मजदूर की कमर तोड़ने वाला है। किसान मोर्चा के नेताओं में पलवल जिले के अंदर ओयो होटल के अंदर चलने वाले अनैतिक कार्यों को क्षेत्र के लिए बहुत ही गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि इन पर तुरंत रोक लगाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें