09पीएएलपी7- नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन। - संवाद
09पीएएलपी8- मृतक किसान देवराज का फ़ाइल फोटो।
-
- पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। खेतों पर जा रहे किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। अलीगढ़ रोड पर गांव चांदहट के समीप हुए हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। चांदहट थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी वाहन चालक की पहचान नहीं पाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
चांदहट थाना प्रभारी दलवीर सिंह के अनुसार गांव चांदहट निवासी राजवीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका 45 वर्षीय देवराज खेतीबाड़ी का काम करता था। सोमवार रात को करीब आठ बजे वह घर से खेतों पर पानी लगाने के लिए गया था। बाद में उन्हें सूचना मिली कि देवराज को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वे देवराज को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि किसी वाहन चालक ने लापरवाही से उसे भाई को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।