फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिल्ली कूच : जिले में प्रवेश करने वाले उत्तर प्रदेश व राजस्थान के सभी रास्ते सील

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली जाने वाले मार्ग पर बड़े वाहनों और बस के प्रवेश पर रोक
विज्ञापन

- पंजाब-चंडीगढ़ व अन्य जिलों में जाने के लिए केजीपी-केएमपी के रास्ते भेजे जा रहे वाहन
- केएमपी और केजीपी पर वाहनों के आवागमन पर पूरी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। किसानों के दिन कूच को लेकर पुलिस व प्रशासन ने उत्तर प्रदेश व मेवात के रास्ते राजस्थान की तरफ से आने वाले सभी रास्ते सील कर दिए हैं। चारों तरफ बड़े-बड़े पत्थरों को लगाकर सीमाओं को सील कर दिया गया है। वहीं दिल्ली जाने वाले मार्ग पर सभी बड़े वाहनों के जाने पर रोक लगा दी गई है। चंडीगढ़, रोहतक, पंजाब व अन्य रास्तों पर जाने के लिए केजीपी व केएमपी से वाहनों को भेजा जा रहा है। जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अंंशु सिंगला ने स्वयं फील्ड में उतरकर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली हुई है। किसान नेताओं को लगातार नोटिस देकर दिल्ली कूच से दूरी बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
800 पुलिसकर्मी रहेंगे सुरक्षा के लिए मौजूद
किसानों के दिल्ली कूच को लेकर जिले में 800 पुलिसकर्मी पुलिस नाके व गश्त पर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा दो टीमें अलग से रिजर्व रखी गई हैं। केजीपी-केएमपी एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास अटोहां मोड़ पर विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसान केजीपी-केएमपी के रास्ते दिल्ली के लिए न निकलें। केजीपी व केएमपी पर अलग से पुलिस जिप्सियां तैनात की गई हैं। शहर के अंदर भी बाइक राइडर गश्त पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

-
किसानों पर है पूरी नजर
पुलिस ने किसान संगठनों से जुड़े किसानों पर पूरी नजर रखी हुई है, ताकि कोई किसान दिल्ली कूच के लिए पलवल से रवाना न हो सके। उसके अलावा सभी बड़े किसान नेताओं के अलावा कर्मचारी नेताओं व विपक्षी दलों से जुड़े उन सभी नेताओं को जो किसानों के संपर्क में हैं, नोटिस दिए जा रहे हैं। नोटिस के द्वारा उन पर दिल्ली कूच न करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। किसान नेताओं की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है
गुप्तचर विभाग की टीम ले रही जानकारी
उधर गुप्तचर विभाग की टीम किसान नेताओं पर नजर रखने के साथ ही दिल्ली कूच को लेकर किसानों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। बताया जा रहा है कि गुप्तचर विभाग के अलावा मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम भी किसानों पर नजर रखे हुए है। जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक हर स्थिति पर नजर बनाए रखने के साथ-साथ किसानों नेताओं के बारे में पूरी जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन


स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने किया अभ्यास
जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हर स्थिति से निपटने के लिए जिला पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने अभ्यास किया। पुलिस टीम को जिला पुलिस अधीक्षक ने मौके पर जाकर दिशा निर्देश दिए तथा उन्हें हर स्थिति से निपटने व पुलिस अधिकारियों को हर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अंंशु सिंगला ने कहा कि दिल्ली कूच को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। किसी ने भी यदि जिले में अशांति फैलाने का प्रयास किया और कोई उपद्रव हुआ तो उसके लिए वह जिम्मेदार होंगे और उनकी संपत्ति आदि जब्त कर सरकारी संपत्ति को नुकसान होने पर भरपाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

मनजीत, जीवन नगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें