फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर किया हमला, फोन लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। चांदहट थाना अंतर्गत गांव सुल्तानपुर में खेत में खड़ी फसल के बीच से अवैध खनन करने का विरोध किया तो किसानों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा फोन लूट लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन को पकड़ा, जिसे हमलावर जबरन छुड़ा ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नौ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामचंद्र जाखड़ के अनुसार गांव सुल्तानपुर निवासी प्रेम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह गांव निवासी प्रदीप व नेपाल के साथ पशुओं से फसल की रखवाली कर रहे थे। तभी गांव निवासी संजय, दिनेश, पुनित, योगेंद्र, झब्बर, गौतम, योगी, महावीर व प्रवीन जेसीबी मशीन, हाइवा व पांच ट्रैक्टर लेकर खेतों पर आ गए और खेतों में खड़ी फसल के बीच से अवैध खनन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन को काबू कर लिया, जिसे हमलावर छुड़ा ले गए। शोर सुनकर परिवार वाले लक्ष्मण, बीर सिंह, संदीप मौके पर आ गए। आरोपी हाथों में लाठी-डंडा, सरिया व लोहे की राड लेकर आए और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें