फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पितृ पूजा के लिए यमुना नदी में स्नान कर रहा था परिवार, युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। पितृ पूजा के लिए यमुना नदी पर स्नान कर रहे परिवार का एक 20 वर्षीय बेटा नदी के बहाव में डूब गया। घटना रविवार देर सांय की है। परिवार रहीमपुर पुल के समीप स्नान कर रहा था। तभी अचानक युवक गहराई में चला गया और बहाव के साथ बह गया। मामले की सूचना मिलने पर चांदहट थाना पुलिस व बचाव दल मौके पर पहुंचा। मंगलवार को युवक का शव यमुना पुल से आठ किलोमीटर आगे हसनपुर के समीप से बरामद हुआ। पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद भड़ाना के अनुसार यूपी के कोसीकलां स्थित गांव फालेन निवासी राकेश अपने पिता कमल, मां धकेली व चाचा-चाची के साथ पितृ पूजा के लिए यमुना नदी में स्नान करने आया था। अलीगढ़ रोड स्थित रहीमपुर पुल के समीप पूरा परिवार यमुना नदी में स्नान कर रहा था। तभी राकेश का पैर फिसल गया और वह यमुना नदी में बह गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों ने राकेश को काफी ढूंढने का प्रयास किया, परंतु वह नहीं मिला। मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने शव को आठ किलोमीटर आगे हसनपुर के समीप से बरामद किया। पुलिस ने मृतक के पिता कमल के बयान पर कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें