फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 10 करोड़ की जमीन को हड़पने के लिए बनवाया फर्जी एग्रीमेंट

Mon, 05 Feb 2024 10:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
- बीमा एजेंट, उसकी पत्नी और वकील सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। करीब 10 करोड़ रुपये की जमीन हड़पने के लिए फर्जी एग्रीमेंट तैयार करने के आरोप में पुलिस ने बीमा एजेंट, उसकी पत्नी और वकील सहित अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। कैंप थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में अलावलपुर गांव निवासी देवेश डागर ने शिकायत दी है कि उसकी गांव में ही जमीन है, जिसकी कीमत करीब दस करोड़ है। गांव अलावलपुर के रहने वाले बीमा एजेंट रोहताश ने बीमा करने के दौरान 2018 में उससे खाली कागजातों पर हस्ताक्षर करा लिए थे। बाद में उन कागजों पर फर्जी एग्रीमेंट बना लिया और उसकी जमीन हड़पने का प्रयास किया। शिकायत में कहा गया कि फर्जी तैयार किए गए एग्रीमेंट में जो चैक नंबर भरा गया, वह बैंक से जारी ही नहीं हुए थे। इसकी वजह से रोहताश फंस गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने मामले में रोहताश, उसकी पत्नी गीता, वकील जय सिंह, कैलाश, रूप सिंह और संदीप कुमार के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें