डीरेका परिसर का डीजल युक्त गंदा पानी पाइप लाइन के सहारे सीधे सुंदरपुर के पास असि नदी में बहाया जा रहा है।
शहर से गंदगी का दंश छूट नहीं पा रहा है। हालात यह है कि मुख्य मार्ग से लेकर पॉश कॉलोनियों तक सभी जगह गंदगी के ढेर शासन व प्रशासन के सफाई अभियान को मुंह चिढ़ा रहे हैं।
डीसी अशोक शर्मा द्वारा सफाई के लिए जारी व्हाट्सऐप नंबर की योजना पर भी पानी फिरता दिख रहा है। हरियाणा व्यापार मंडल के सचिव प्रवीण गर्ग के मुताबिक, उन्होंने थांई मोहल्ले में लगे गंदगी के ढेरों के फोटो व्हाट्सऐप नंबर पर डाले थे।
बाद में उस नंबर पर फोन भी किया था, लेकिन इसके बावजूद वहां से गंदगी के ढेरों को नहीं उठाया गया।
पिछले दिनों हुई बरसात भी शहरवासियों के लिए आफत लेकर आई। नाले की सफाई न होने के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। मोती कॉलोनी, एकता नगर, आर्य नगर, कालड़ा कॉलोनी व जवाहर नगर में कई स्थानों पर तो लोगों के घरों में गंदे नाले के पानी के साथ मिलकर बरसाती पानी प्रवेश कर गया।
वहीं, शमशबाद, सल्लागढ़, वार्ड-7 व 8 में जगह-जगह सड़कों पर पानी जमा है। बस स्टैंड, परिवहन प्राधिकरण कार्यालय सहित कई सरकारी कार्यालयों ने भी लघु तालाब का रूप लिया हुआ है। अभी तो मानसून की पहली बरसात है, आगे क्या हालत होगी, इसे लेकर शहरवासी परेशान हैं।