फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट पर चार घंटे तक जाम किया हाईवे

Sun, 03 Jul 2016 04:42 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
रमजान के महीने में बिजली संकट से परेशान गांव गुराकसर और खिल्लुका के लोगों ने शनिवार को जयंती मोड़ पर हथीन-पिनगंवा स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब चार घंटे से अधिक समय तक लगे जाम से वाहनों की कतारें लग गईं। ग्रामीणों का आरोप था कि पिछले कई दिन से बिजली की किल्लत है, लेकिन अधिकारी शिकायत के बावजूद भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम जगनिवास व पुलिस तथा बिजली विभाग के अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव गुराकसर और खिल्लुका के सैकड़ों ग्रामीण जयंती मोड़ पर पहुंच गए, जहां उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बीच रास्ते में खड़ा कर सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पूरे रमजान के महीने में बिजली संकट के चलते रोजेदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

जाम की सूचना मिलते ही हथीन सिटी पुलिस चौकी प्रभारी सतबीर व एसएचओ राजपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गुस्साए लोगों को शांत करने का प्रयास किया व बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क साधा। बिजली निगम की तरफ से फोरमैन हरीश व अन्य स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया, लेकिन ग्रामीण इस पर भी शांत नहीं हुए। चार घंटे बाद एसडीएम जगनिवास मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कहा कि भविष्य में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से बात की तथा तुरंत प्रभाव से दोनों गांवों की बिजली चालू करा दी गई। स्थायी रूप से बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए 24 घंटों के अंदर बिजली की लाइन को सुधारने का वादा किया, जिस पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें