फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बाजारों में अतिक्रमण, प्रशासन बेखबर

विज्ञापन
होडल में अतिक्रमण के चलते लगा जाम - फोटो : Palwal
विज्ञापन
होडल। प्रशासन की अनदेखी के कारण शहर के बाजारों में अतिक्रमण है। मुख्य बाजार, चौक-चौराहे आदि जगहों पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने सड़क पर कई-कई फुट अतिक्त्रस्मण किया हुआ है। इसके अलावा लोग दुकानों के सामने वाहन खड़े कर देते हैं। इस कारण बाजारों में सड़कों की चौड़ाई 40 फिट से घटकर मात्र आठ से 10 फिट रह गई है। खरीदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रेहड़ी-पटरियों, वाहनों तथा दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण को हटाने में प्रशासन पूरी तरह से बेबस नजर आता है।
विज्ञापन

जब अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन पर दबाव पड़ता है तो कुछ समय के लिए अभियान चलाकर थोड़ा-बहुत अतिक्रमण हटा देते हैं। लेकिन, उनके जाते ही फिर अतिक्रमण हो जाता है। करोड़ों की लागत से बनाया गया हसनपुर चौक पर पुल के नीचे तो अतिक्रमणकारियों का पूरा कब्जा है। इस चौराहे से निकलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां पुलिसकर्मी भी खड़े रहते हैं, लेकिन अतिक्रमण को अनदेखा कर देते हैं।
------
पूरे दिन लगा रहता है जाम
अतिक्रमण के कारण बाजारों और विभिन्न चौराहों पर पूरा दिन जाम लगा रहता है। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा स्कूली वाहन, एंबुलेंस, पीसीआर व अन्य दर्जनों वाहन घंटों तक फंसे रहते हैं। हसनपुर चौराहे पर लगने वाली रेहड़ियों के कारण गंदगी के ढेर भी लगे रहते हैं। इनसे उठने वाली बदबू के कारण यात्रियों को मुंह पर कपड़ा आदि ढककर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन

कई बार कराई जा चुकी है मुनादी
नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण को हटाने के लिए मुनादी भी कराई जा चुकी है, लेकिन अतिक्रमणकारियों पर इसका असर नहीं दिखता है। शहर के सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से बाजारों और चौराहों पर आए दिन लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाए जाने की मांग की है।
हसनपुर चौक पर रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं। पुल के नीचे अतिक्रमण करने वालों को दो दिन के अंदर सामान हटाने की चेतावनी दी गई है। बीच सड़क पर वाहन खड़े कर सवारी बिठाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बाजारों से अतिक्रमण जल्द हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

- वकील अहमद, एसडीएम होडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें