फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने राष्ट्रीय प्रतिरोध दिवस मनाया। इस दौरान खंड स्तर पर प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने श्रद्धानंद पार्क से जुलूस भी निकाला। जिला स्तर पर आयोजित प्रदर्शन के बाद नगराधीश अंकिता अधिकारी को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा, जिला सचिव योगेश शर्मा, बिजली बोर्ड के राज्य के उप महासचिव जितेंद्र तेवतिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने बेशक डीए किस्त को बहाल कर दिया, लेकिन 3400 करोड़ से ज्यादा का एरियर देने पर चुप्पी साध गई है, जो स्वीकार नहीं है। एरियर देने तक कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे। कोरोना महामारी से बचाव और अन्य सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करते हुए सबको मुफ्त टीकाकरण जल्द से जल्द किया जाए। पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए, ठेका प्रथा समाप्त करके कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और सार्वजनिक सेवाओं के निजीकरण पर रोक लगाई जाए। ठेका प्रथा समाप्त कर अनुबंधित कर्मचारियों को सीधा विभागों के पे-रोल पर करने, सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सभी विभागों में वर्कलोड अनुसार नए पद सृजित करने, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगाने, जनतांत्रिक अधिकारों पर किए जा रहे हमलों, श्रम कानूनों में पूंजीपतियों के पक्ष में बदलाव करने, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने, पीटीआई समेत सभी हटाए गए कर्मचारियों को वापस सेवा में लेने, रिक्त पड़े लाखों पदों को पक्की भर्ती प्रक्रिया से भरने, आरक्षित श्रेणियों के बैकलॉग को विशेष भर्ती प्रक्रिया से भरने, किसान और मजदूर विरोधी तीनो कानूनों को रदद् करवाने, बिजली कानून और नई शिक्षा नीति को रद्द करने आदि मांगों को उठाया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान राजकुमार डागर व संचालन ब्लॉक सचिव हरकेश सौरोत ने किया। इस मौके पर देवी सिंह सहजवार, वरिष्ठ उपप्रधान बनवारी लाल, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रचार सचिव राकेश तंवर, आईटीआई से धर्मवीर देशवाल आदि मौजूद रहे।
हथीन में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हथीन। कर्मचारियों ने राष्ट्रीय प्रतिरोध दिवस के अवसर पर हथीन में प्रदर्शन किया व एसडीएम लक्ष्मीनारायण को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान हरीश शर्मा व मंच संचालन सचिव धर्मेंद्र ने किया। बिजली यूनियन के यूनिट सचिव वेदपाल तेवतिया ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार कर्मचारियों व आम जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील नही है। कोरोना काल में तो सरकारों का जन विरोधी चेहरा और भी खुलकर सामने आया है। इस अवसर पर नगर पालिका के प्रधान दीपक व बिजली बोर्ड के प्रधान प्रेम सहरावत, सचिव राशिद खान, पशुपालन विभाग से कृष्ण विजेंद्र, सतीश चंद्र, जेई लेखराज रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें