फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सफाई व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए। यह निर्देश स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), हरियाणा की राज्य स्तरीय टास्क फोर्स के उपाध्यक्ष रविंद्र जगलान ने शुक्रवार को जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, कचरे के उचित निस्तारण और स्वच्छता सुविधाओं के रखरखाव पर चर्चा की गई। उपाध्यक्ष ने ठोस कचरा प्रबंधन नियम, 2026 की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता गतिविधियों में सभी विभाग सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने जिम्मे के कार्य प्राथमिकता से पूरे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने के लिए ग्राम पंचायतों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया। अधिकारियों से कहा कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं। बैठक में परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार सहित शिक्षा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, लोक निर्माण, सिंचाई, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायती राज और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी और स्वच्छ भारत मिशन के खंड समन्वयकों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें