फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: होटल बुकिंग के नाम पर ठगी के आरोपी धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। होटल बुकिंग के नाम पर विज्ञापन पोस्ट कर लोगों से ऑनलाइन ठगी के आरोपी को सीआईए स्टाफ पुन्हाना की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव सिकरावा निवासी आकिल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन फर्जी सिम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर होटल बुकिंग से संबंधित विज्ञापन पोस्ट करता था। इसके बाद होटल बुकिंग के नाम पर अलग-अलग चार्ज और अन्य बहाने बनाकर लोगों से ऑनलाइन पैसे मंगवाता था। इस तरह वह लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड की जांच की तो उनसे जुड़े मोबाइल नंबरों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर तीन शिकायतें दर्ज मिलीं। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें