फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलकर गरजे पलवल और मेवात के बिजली कर्मचारी

Tue, 17 May 2016 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
प्रदर्श्ाशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एचएसईबी वर्कर्स यूनियन व ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षक अभियंता कार्यालय प्रांगण में तीखा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन 11 मई को प्रदेश भर में बिजली कर्मियों द्वारा किए गए सामूहिक अवकाश में शामिल 7441 अस्थायी कर्मियों पर सरकार की कार्रवाई के विरोध में था। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने इन कर्मियों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। विरोध प्रदर्शन के कारण बिजली आपूर्ति पर तो ज्यादा असर नहीं पड़ा, लेकिन बिजली बिल जमा कराने के लिए आए उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा। बिजली कर्मी सुबह दस बजे से ही सर्कल कार्यालय में जमा होने शुरू हो गए थे। एक घंटे बाद पलवल के अलावा होडल, हथीन, हसनपुर, सोहना व मेवात के नूंह डिवीजन से आए कर्मियों से परिसर पूरी तरह से भर गया। धरने में सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर जन स्वास्थ्य, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य, वन विभाग, नगर पालिका, आईटीआई, रोडवेज, सिंचाई व हुडा विभाग की यूनियनों के नेता भी शामिल हुए। सर्कल सचिव बलबीर सिंह, बिजेंद्र फोगाट की अध्यक्षता में आयोजित विरोध प्रदर्शन का संचालन जितेंद्र तेवतिया ने किया। प्रदर्शन में यूनियन के प्रदेश उप महासचिव रमेश चंद, राज्य नेता हनुमान प्रसाद पाठक, सत्यनारायण, सुखबीर सिंह विशेष रूप से शामिल हुए।

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रमेश चंद व सचिव बनवारी लाल ने कहा कि सरकार कर्मचारियों से किए गए वायदों को पूरा करने की बजाय संवैधानिक व कानूनी तरीके से आंदोलन करने वाले कर्मचारियों की आवाज को दबाना चाहती है। ठेका प्रथा व निजीकरण की नीतियों की समीक्षा करने का वायदा करने वाली मनोहर सरकार पिछली सरकार से भी ज्यादा तेज गति से इन नीतियों को लागू कर रही है। फोगाट ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सरकार अपने तानाशाही रवैये से बाज आ जाए। हड़ताल करना प्रत्येक कर्मचारी का मौलिक अधिकार है। अब सरकार हड़तालीकर्मियों की नौकरी छीन कर उनके मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है। कर्मचारी यूनियनें किसी भी सूरत में बिजली विभाग का निजीकरण नहीं होने देंगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन में मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन के नेता योगेश शर्मा, दिवाकर, किरण रावत, हेमंत शर्मा, तारीफ हुसैन, सबरजीत, नरेश कुमार, विक्रम सिंह, कैलाश चंद, दरियाब सिंह, राजबीर सौरोत, बिजेंद्र रावत, श्रवण कुमार, सुनील, राजबती, जसबीरी, पप्पू, धर्मदत्त, ऋषिपाल, उदय सिंह, धारा सिंह, सुंदर लाल, महेश, दयाचंद, कमलेश, सोहना से राजन वर्मा, न्याज मोहम्मद, राजकुमार डागर, रामवीर शर्मा, जगदीश, उसमान, सतीश शामिल हुए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें