फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। सर्कल सचिव बलवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन का संचालन विनोद कुमार ने किया। प्रदर्शन में सरकार दमनकारी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश उपप्रधान जगदीश ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार दिन-प्रतिदिन कर्मचारी विरोधी दमनकारी नीतियां जारी कर रही है। उनकी पुरानी पेंशन बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, निजीकरण को खत्म करने और समान काम वेतन देने मांगो को पूरा नहीं किया जा रहा है। सरकार मांगों पर गौर न करके कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रही है। मंगलवार को बिजली बोर्ड में कर्मचारी दिन रात 24 घंटे नौकरी करने को मजबूर है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि इन सभी बातों को देखते हुए यूनियन ने हरियाणा सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। आगामी 22 फरवरी को बिजली बोर्ड के कर्मचारी एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले राज्यव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगे नहीं मानी तो यह हड़ताल अनिश्चितकाल भी हो सकती है।
प्रदर्शन को तारिक हुसैन, जगदीश, सुखबीर पहलवान, राजेश कुमार, घनश्याम गुप्ता, मनीष जैन, उमर, सुरेश, आशु प्रधान, मुबारिक, बिजेंद्र नगीना, रामू प्रधान, नंदू प्रधान व राकेश ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें