फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से ईको सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल (फरीदाबाद)। भतीजे की शादी का कार्ड बांटने गए फूफा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, दूसरा भतीजा घायल हो गया। मृतक के साले की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शंकरपुरी कॉलोनी जिला मथुरा निवासी धीरी सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 दिसंबर को उनके जीजा गंगाप्रसाद उनके छोटे बेटे लोकेश के साथ ईको गाड़ी से शादी के कार्ड बांटने गए थे। उनके दूसरे बेटे की शादी तय हो चुकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबरी मोड़ के निकट ईको गाड़ी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंगाप्रसाद की मौत हो गई। उनका बेटा लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें