फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पार्षद युधिष्ठिर ने भाजपा का दामन थामा

Sun, 24 Apr 2016 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
शपथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला परिषद में वार्ड-17 के पार्षद युधिष्ठिर शर्मा उर्फ भोलू भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा के निवास स्थल (सेक्टर-23) पर अपने समर्थकों सहित बीजेपी का दामन थाम लिया।
विज्ञापन


उन्होंने मंत्री से कहा कि उनके वार्ड के कई गांवों में पेयजल की समस्या है। इसके अलावा पिछले समय में विकास भी पूरी तरह से अवरुद्ध हो चुका है। जिस पर मंत्री शर्मा ने उन्हें विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिलाया।


इस अवसर पर पार्षद युधिष्ठिर ने कहा कि वे अपने क्षेत्र के युवाओं में नशे के प्रति बढ़ रहे रुझान को कम करने के लिए गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाएंगे। उनके साथ पूर्व विधायक रामरतन, मानसिंह नंबरदार, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता देवी, मनीष व ओमी मैंबर सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें