फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस संरक्षण में दूसरे दिन भी हुआ खाद का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। बुधवार को लगातार दूसरे दिन पुलिस संरक्षण में डीएपी खाद का वितरण किया गया है। सुबह होते ही खाद लेने के लिए किसानों की लंबी लंबी लाइनें लग गईं। अधिक भीड़ होने के चलते अफरातफरी की स्थिति बनी रही। लाइनों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी दिखीं। खाद संकट के चलते दिवाली के त्योहार की तैयारियों को छोड़कर लोग खाद की लाइनों में लगे रहे।
विज्ञापन

रनसिका गांव के युवा किसान राकेश कौशिक ने बताया कि किसानों को खाद के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगाकर जूझना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने पारदर्शिता से खाद न वितरण करके सबकुछ पुलिस के रहमो करम पर छोड़ दिया है। पुलिस स्टाफ जिसे चाहें खाद दिलवा रहे हैं। आम किसान खाद के लिए भटक रहा है। बाबूपुर के किसान शहजाद ने बताया कि दो दिन से लाइन में लगे हैं नम्बर नहीं आ रहा है। उन्होंने मांग की है कि खाद का वितरण पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश संगठन सचिव मोहम्मद इस्राइल कहा है कि यदि 10 नवंबर तक सभी किसानों को खाद वितरित नही किया तो पार्टी अधिकारियों का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को खाद लोगों के घर द्वार तक पहुंचाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें